Sex & Relationship

किसी के लिए न छोड़ें ये 4 चीजें (Never Compromise for a Relationship)

1 Mins read

जब आप किसी के साथ प्यार में होते हैं तो उसके लिए पूरी दुनिया को छोड़ देने का मन करता है।

ऐसा लगता है कि उसके लिए कुछ भी कर सकते हैं।

जमीन-आसमान एक कर सकते हैं।

लेकिन जरा ठहरें! कोई भी रिश्ता आसानी से नहीं बनता है। फिर चाहे आप किसी के एक अच्छे दोस्त हैं या फिर हमसफर। हमसफर के लिए दोस्त को छोड़ना बिल्कुल भी सही नहीं है। वैसे भी आप जैसे हैं, उसी रूप में पार्टनर को पसंद आने चाहिए।

यदि ऐसा नहीं है तो रिश्ता एक बोझ बन सकता है। बहरहाल, आज हम यहां जानेंगे कि वो कौन सी खास चीजें हैं, जिन्हें अपने खास रिश्ते के लिए भी नहीं छोड़ा जाना चाहिए।

दोस्त

जैसा कि ऊपर भी जिक्र किया गया है कि हमसफर के लिए दोस्तों को छोड़ना सही नहीं है। दोस्त, आपकी लाइफलाइन होते हैं। आप सही हैं या गलत, वे आपको हर मोड़ पर समझाते हैं।

यहां तक कि आपके गलत होने पर आपका साथ देते हैं और आपको सही राह पर लाने की हर संभव कोशिश भी करते हैं। इसलिए अपने दोस्तों को कभी, किसी के लिए न छोड़ें।

पैशन

आपको डांस का मन है, लेकिन आपके पार्टनर को आपका नाचना पसंद नहीं है। तो क्या आप डांस करना छोड़ देंगे? अगर आप यह समझौता करने की सोच रहे हैं तो एक बार जरा अपने पार्टनर के बारे में सोच लीजिए। जो चीज आपकी पैशन है, जिसे करके आप खुशी महसूस करते हैं, जिसके लिए आप जीते हैं, जीतोड़ मेहनत करते हैं, क्या किसी एक शख्स के लिए उसे छोड़ा जा सकता है? नहीं।

अगर आपके पार्टनर आपको ऐसा करने के लिए कहते हैं तो बेहतर होगा कि आप एक बार अपने रिश्ते के बारे में सेाच लें। जो पार्टनर आपके पैशन को नहीं समझ पा रहा है, वह ताउम्र आपको कैसे समझेगा।

गोल

तुम इतने एंबीशियस क्यों हो? ये अव्यवहारिक सा तुम्हारे जीवन का गोल है? क्या कभी ऐसी बातें आपको अपने पार्टनर से सुनने को मिली हैं? हर किसी की जिंदगी का एक मकसद होता है, एक गोल होता है। उस मकसद को हासिल करने के लिए हर तरह से प्रयासरत रहते हैं। एक दिन अचानक कोई आकर आपसे कह दे कि आपका गोल सही नहीं है, तो क्या आप अपना गोल बदल लेंगे।

ध्यान रखें कि हर व्यक्ति की अपनी राय होती है, अपनी सोच होती है। जो चीज आपके लिए सही है, वह आपके पार्टनर के सही हो, यह जरूरी नहीं है। लेकिन पार्टनर के कहने के बावजूद अपने गोल के साथ समझौता करना सही नहीं है।

पेशा

काम वही करना चाहिए जो आपको पसंद हो। अपने पेशे के साथ समझौता करना यानी अपनी जिंदगी के साथ समझौता करने जैसा है। वैसे भी अकसर देखने-सुनने में आता है कि आप अपना करियर बड़े-बुजुर्गों के तय अनुसार चुनते हैं। कुछ लोग तो अपने पार्टनर की सलाह पर अपना पेशा ही बदल देते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है बशर्ते आप खुद संतुष्ट हैं।

किसी भी पेशे में पहली मांग संतुष्टि की है। जो काम आप कर रहे हैं, उससे आप संतुष्ट हैं तो पार्टनर के कहने के बावजूद अपना पेशा न बदलें। आपके और आपके रिश्ते दोनों के लिए यह जरूरी है।

Related posts
Sex & Relationship

How to deal with Breakup

2 Mins read
Every relationship is based on the peeling our deepest secretive thoughts & emotions and unveiling our body to our partner. We are…
Sex & Relationship

कैसे करें कंडोम का इस्तेमाल | CONDOMS - How to use them

1 Mins read
सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (sexually transmitted infections) , एचआईवी (HIV) जैसी गंभीर बीमारी से बचने और इनके जोखिमों (risk) को कम करने के…
Sex & Relationship

Sexual Abuse, Female, or Male?

2 Mins read
Is sexual abuse only done on females? Is sexual abuse only done by a Man? Is sexual abuse only about forced penetration?…