Women Health

जब हो पहली बार पीरियड (मासिक स्राव) | 5 things to know about your First Period

1 Mins read

आमतौर पर 15 साल की उम्र की ज्यादातर लड़कियों को पीरियड्स या मासिक धर्म (periods) हो जाते हैं। कुछ लड़कियों को जल्दी तो कुछ लड़कियों को देर से पीरियड्स या मासिक धर्म शुरू होते हैं। 10-11 साल की लड़कियों को जब इसके बारे में पता चलता है तो वे इसका इंतजार भी करने लगती हैं।

इसके साथ ही उनके मन में हजारों सवाल घूमने लगते हैं कि आखिर ये पीरियड्स (what is periods) है क्या? क्यों होते (why period happens) हैं और मासिक धर्म होने पर किस चीज का (what to use during periods) इस्तेमाल किया जाता है। 

यूं तो पहला पीरियड्स या मासिक धर्म महिलाओं की जिंदगी में काफी (starting period for the first time) महत्वपूर्ण होता है। उन्हें वह पहली तारीख और पहला अनुभव ताउम्र याद रहता है। पीरियड्स होने का मतलब है कि 40 सालों तक यह उनकी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा है। पीरियड्स होने का मतलब है कि वे फरटाइल (fertile) हैं और जब भी सेक्स (sex) करेंगी तो मां बनने की योग्यता रखती हैं।

इस लेख में हम जानेंगे कि पहले पीरियड्स (periods) से जुड़े तमाम सवालों के जवाब।

पहला पीरियड कब होता है? (When should I expect my first period?)

आमतौरपर पहला पीरियड या मासिक धर्म (first period age) 10 से 14 साल की उम्र के बीच होता है। औसतन 12 साल की उम्र में लड़कियों को मासिक धर्म शुरू हो जाते हैं। हालांकि यह ठीक-ठीक कहना मुश्किल है कि एक लड़की को एक्जैक्ट किस समय से पीरियड्स शुरू होंगे। ऐसा अमूमन प्यूबरर्टी के पहले साइन के दो साल बाद (two years after the first signs of puberty) होता है। पहला प्यूबर्टी साइन होता है कि लड़कियों के वक्षों का (usually breast development)  उभरना। इसके साथ ही लड़कियों में सफेद या पीले रंग का स्राव (white or yellowish vaginal discharge) गुप्तांग से बहने लगता है। इसेक कुछ महीनों पीरियड्स की शुरूआत हो सकती है।

किन कारकों (responsible factors) को पीरियड्स के लिए जिम्मेदार माना जा सकता है-

पौष्टिकत आहार

एक्सरसाइज

जेनेटिक्स

शरीर का आकार

स्वास्थ्य और तनाव

माना जाता है कि 1900 के बाद से अब पहले पीरियड्स की औसत आयु कम हो गई है। पहले जहां 14 से 15 साल की उम्र की लड़कियों को पीरियड्स की शुरुआत होती थी, वहीं अब महज 12 साल पीरियड्स की औसत उम्र हो गई है।

जैसा कि ऊपर भी बताया गया है कि पहले पीरियड्स की डेट का बता पाना संभव नहीं है। इसी तरह पीरियड्स लाने के लिए आप कुछ खास कर भी नहीं कर सकते हैं। पहले पीरियड्स का आप सिर्फ इंतजार कर सकते हैं। अगर किसी लड़की की उम्र ज्यादा है और पीरियड्स नहीं आए हैं, तो उन्हें डाॅक्टर से संपर्क करना चाहिए।

पहले पीरियड के लिए किस की तैयारी करनी चाहिए? (how to prepare for first period)

पहले पीरियड के लिए आपको कुछ खास करने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ इतना कर सकते हैं कि जब आप नोटिस करें आपके सफेद या पीला स्राव होने लगा है तो जब भी कहीं बाहर निकलें तब बैग में एक सैनिटरी पैड (sanitary napkin) रखें।

पहले पीरियड्स की शुरुआत में कई बार लड़कियों को पेट में दर्द (stomach ache) होता है तो आप अपने पास पेन रिलीफ (pain killer) की दवा रख सकते है। अगर किसी लड़की को पहला पीरियड स्कूल में हो जाए तो बिना डरे अपनी टीचर से बात करें।

पीरियड्स होने पर किस चीज का इस्तेमाल किया जाता है? (what to use during periods)

पहले जहां पीरियड्स होने पर लड़कियां सिर्फ कपड़ा यूज करती थीं। लेकिन अब जागरूकता बढ़ी है। इसलिए पीरियड्स के लिए अच्छे और बेहतर विकल्प का इस्तेमाल किया जाता है। ध्यान रखें कि कपड़े के इस्तेमाल से तबियत खराब हो सकती है, प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन (infection in private part) हो सकता है।

बहरहाल, पीरियड्स होने पर डिसपोसेबल पैड (Disposable pads), पैंटीलाइनर्स (Pantiliners), रियूजेबल पैड्स (Reusable pads), टैम्पोन (Tampons), मेंस्ट्रुअल कप (Menstrual cup) आदि का यूज किया जाता है। इन सबके इस्तेमाल के अपने तरीके होते हैं। पहली बार जब पीरियड हो तो किसी बड़ों की सलाह के अनुसार ही उपयुक्त चीज का इस्तेमाल करें।

पहली बार पीरियड होने पर कैसा महसूस होता है? (What will my first period feel like?)

पहली बार पीरियड होने पर कई लड़कियों को कम रक्त स्राव होता है। पीरियड्स आते हैं और खत्म हो जाता है। ऐसा फ्रिक्वेंटली होता है। इसके साथ ही कुछ लक्षण भी नजर आ सकते हैं और आपको अहसजता भी हो सकती है। कुछ लक्षण इस प्रकार हैं-

निचले पेट में दर्द (Cramping in the lower abdomen)

स्तन में दर्द (Breast tenderness)

पीठ के निचले हिस्से में दर्द (Lower backache)

डायरिया (Diarrhea)

चक्कर आना (Dizziness)

इनमें से कोई भी लक्षण (symptoms) लंबे समय तक नहीं रहता है। डाॅक्टर की सलाह पर दवा भी ले सकते हैं। अगर दवा न भी लें तो कुछ समय पर ये सभी लक्षण अपने आप ठीक हो जाते हैं।

पेट दर्द होने पर हाॅट वाॅटर बैग या गर्म पानी की बोतल आपके लिए सहायक हो सकती है।

पहला पीरियड कितने दिनों तक चलता है? (how long first period last)

इस सवाल का कोई फिक्स जवाब नहीं है। पहला पीरियड कितना लंबा चलेगा, यह कहना मुश्किल है। यह 2 दिनों से लेकर 7 दिनों तक चल सकता है। रक्त स्राव हल्का भी हो सकता है या फिर सिर्फ खून के धब्बे भी नजर आ सकते हैं। यह आपको हल्के ब्राउनिश नजर (few spots of brownish blood) आ सकते हैं। जब रक्त स्राव बढ़ जाता है तो रक्त का रंग काफी लाल नजर (brighter red on heavier flow days) आता है।

अगर पीरियड्स नहीं आते हैं तो क्या करें? (what if my period doesn’t come)

अगर आपको अब तक पहला पीरियड नहीं है जबकि आपकी उम्र की सभी लड़कियों को पीरियड्स शुरू हो गए हैं। ऐसे में आप डाॅक्टर (consult doctor) से संपर्क करें।

Related posts
MenopauseMental HealthWomen Health

The Link between Menopause and Mental Health

4 Mins read
In fact, it’s estimated that around 40 percent of women in menopause face significant anxiety and depression. Most of these women experience…
Women Health

पीरियड्स की कुछ रहस्यमयी जानकारी | Facts about period?

1 Mins read
पीरियड्स (periods) शुरू हुए कुछ साल बीतते नहीं कि लड़कियों को लगने लगता है कि उन्हें इसके संबंध में सारी बातें पता…
Women Health

ब्रेस्टफीडिंग से जुड़ी अहम बातें | Important things related to Breast Feeding

1 Mins read
मां का दूध (Breastmilk ) हर शिशु (infant) के लिए अमृत है। खासकर मां का पहला दूध (colostrum), बच्चे की इम्युन को…