Sex & Relationship

क्यों है पार्टनर सेक्स से दूर! (4 reasons your Partner Doesn’t Want to Have Sex)

1 Mins read

कहते हैं युवावस्था में सेक्स (sex) जितना किया जाए, उतना कम लगता है। रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए एक अहम जरूरत भी है। हालंकि इसके उलट बढ़ती उम्र में सेक्स की चाह में अकसर कमी देखी जाती है। यह कोई हैरानी की बात नहीं है।

लेकिन यदि युवावस्था में ही आपके पार्टनर में ऐसी चाहत आने लगे तो इससे आपके वैवाहिक जीवन पर काफी गहरा असर पड़ सकता है। आप दोनों में दूरियां आ सकती हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर एकाएक पार्टनर में सेक्स की चाह में कमी क्यों आ गई है। जानने के लिए लेख आगे पढ़ें।

और पढ़ें: ये हैं सेक्स के 5 अचूक फायदे

कामकाजी जिंदगी (work life)

युवा पार्टनर में जब सेक्स में कमी आ जाती है तो अकसर पहला ख्याल यही आता है कि कहीं पार्टनर का किसी और के साथ अफेयर तो नहीं है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर बार सच हो। कभी-कभी बढ़ते काम का प्रेशर, कामकाजी लाइफ काफी ज्यादा व्यस्त होने के कारण भी कपल्स में सेक्स की कमी आ जाती है।

सवाल है ऐसे में क्या करें? पार्टनर को समझने की कोशिश करें और आपके लिए संभव हो तो उनके काम को कम करने में मदद करें। 

और पढ़ें: पार्टनर के साथ करें सेक्स पर बातें

पोर्नोग्राफी (Pornography)

जब पार्टनर आपके साथ सेक्स में करने में संतुष्ट नहीं होते हैं और अकसर सेक्स न करने के लिए बहाना बनाते हैं तो जरा उनके हावभाव और गतिविधियों पर नजर रखें। हो सकता है कि इन दिनों वे पोर्नोग्राफी देख रहे हैं। जिन लोगों के पोर्न देखने की आदत हो जाती है वे पार्टनर के साथ सेक्सुअली सैटिस्फाइड नहीं होते हैं।

अगर आपके साथ ऐसा है तो पार्टनर के साथ बातचीत करें। जरूरी हो तो उन्हें विशेषज्ञों के पास ले जाएं। वैसे आप अपनी तरफ से भी इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकती हैं। 

सबसे पहले सोचने की कोशिश करें कि आपका पार्टनर आखिर पोर्न क्यों देखता है? कहीं वह अकेलेपन का शिकार तो नहीं? आप उनके साथ प्यार से पेश आएं, उन्हें इस समस्या से निकलने में मदद कर सकते हैं।

और पढ़ें: ‘किस’ के हैं कितने फायदे

स्ट्रेस (Stress)

कहने की जरूरत नहीं है कि स्ट्रेस मन को अंदर से बोझिल, उदास और निराश कर देता है। ऐसी स्थिति में कुछ भी करने का मन नहीं करता। अगर आपके पार्टनर को किसी बात से स्ट्रेस है, तो उनकी समस्या को समझने और जानने की कोशिश करें।

समस्या जानने के बाद उसका समाधान तलाशें। आप पाएंगे कि पार्टनर में सेक्स की चाह अपने आप बढ़ने लगी है। अगर आपकी हर कोशिश के बावजूद स्ट्रेस कम नहीं हो रहा है तो पार्टनर को काउंसलर के पास लेकर जा सकते हैं।

और पढ़ें: स्ट्रेस से निकलने के लिए करें ये 4 चीजें

फिजीकल अटेंशन (Physical attention)

चाहे उम्र कोई भी हो। आपकी शादी हुई हो या न हुई हो। हर व्यक्ति अपने फिजीकल अपियरेंस को लेकर सजग रहता है। हर कोई खुद को अपने पार्टनर की नजरों में भी स्मार्ट और इंटेलिजेंट दिखना चाहता है।

अब सवाल है इसका सेक्सुअल चाहत से क्या लेना देना है? इनका आपस में गहर संबंध है। यदि आप अपने पार्टनर के फिजीकल अपियरेंस की ओर ध्यान नहीं देते हैं, उनके सजने-संवरने, अच्छे पहनावे पर तारीफ नहीं करते हैं तो उनका आत्मविश्वास डगमगा सकता है।

सेक्स के लिए सेल्फ एस्टीम (self esteem) का होना जरूरी है। इसलिए अपने पार्टनर की वक्त-बेवक्त तारीफ करें। उन्हें कभी भी उनके शारीरिक गठन को लेकर कमतरी का अहसास न कराएं। यकीनन आपकी सेक्स लाइफ हमेशा खिली-खिली रहेगी। 

Read More: Naughty and Cute Ritual to Spice Up Your Sex Life

Related posts
Sex & Relationship

How to deal with Breakup

2 Mins read
Every relationship is based on the peeling our deepest secretive thoughts & emotions and unveiling our body to our partner. We are…
Sex & Relationship

कैसे करें कंडोम का इस्तेमाल | CONDOMS - How to use them

1 Mins read
सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (sexually transmitted infections) , एचआईवी (HIV) जैसी गंभीर बीमारी से बचने और इनके जोखिमों (risk) को कम करने के…
Sex & Relationship

Sexual Abuse, Female, or Male?

2 Mins read
Is sexual abuse only done on females? Is sexual abuse only done by a Man? Is sexual abuse only about forced penetration?…