Parenting

बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम करें फिक्स (Ways to manage your kid’s screen time)

1 Mins read

बच्चों के लिए इन दिनों छुट्टियां चल रही हैं। लेकिन दिक्कत की बात ये है कि वे न तो अपने दोस्तों के पास जा सकते हैं और न ही घर से बाहर जाकर खेल सकते हैं। उन्हें चैबीस घंटे अपने पैरेंट्स के साथ रहना है। पैरेंट्स भी इन दिनों काफी व्यस्त हैं।

यही वजह है कि आजकल बच्चे काफी समय फोन पर बिता रहे हैं। पैरेंट्स के लिए यह भी एक आसान विकल्प है, क्योंकि फोन हाथ में होने पर बच्चे उन्हें परेशान नहीं करते। जबकि फोन, टीवी लैपटाॅप पर ज्यादा समय बिताना बच्चों के लिए सही नहीं है। पैरेंट्स की जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों के लिए सामान्य दिनों की ही तरह स्क्रीन टाइम को फिक्स करें।

बच्चों को टास्क दें

बच्चे आपसे टीवी, फोन या लैपटाॅप पर समय बिताने की जिद इन दिनों कुछ ज्यादा ही कर रहे होंगे। आप उन्हें कहें कि अगर टीवी, फोन पर समय बिताना है तो कुछ निश्चित टास्क उन्हें पूरे करने होंगे।

इससे उन्हें यह भी पता चलेगा कि हर चीज आसानी से नहीं मिलती है। किसी भी चीज को पाने के लिए मेहनत करनी होती है। इससे बच्चे मेहनती होंगे और उनमें जिम्मेदारी का अहसास भी बढ़ेगा।

खुद फोन पर कम समय बिताएं

यह बात तो सभी जानते हैं कि पैरेंट्स ही बच्चों के पहले टीचर होते हैं। यदि आप चाहते हैं कि बच्चों का स्क्रीन टाइम सीमित हो, तो फिर आप स्वयं स्क्रीन पर कम समय बिताएं। ऐसा करके आप बच्चों को समझा सकते हैं कि स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना सही नहीं है।

इसके साथ उन्हें स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने के शारीरिक नुकसान के बारे में भी बताएं। आपको देखा-देखी बच्चे खुद ब खुद स्क्रीन पर कम समय बिताने लगेंगे।

स्क्रीन बिहेवियर समझाएं

जब बच्चा टीवी या फोन देख रहा होता है, तब पैरेंट्स को यह ध्यान रखना चाहिए कि बच्चा क्या देख रहा है। जो चीज वह देख रहा है, कहीं वह बुरा तो नहीं है। इसे सक्रीन बिहेवियर कह सकते हैं। यह बात सभी जानते हैं कि फोन में यदि इंटरनेट है, तो पूरी दुनिया एक स्क्रीन में आकर समा जाती है।

ऐसे में बच्चों को यह बताना जरूरी है कि कौन सा प्लैटफाॅर्म उनके लिए फायदेमंद है और किस प्लैटफाॅर्म से उन्हें नुकसान हो सकता है। यहां तक ऑनलाइन बुली जैसी चीजें भी बच्चों के साथ इन दिनों काफी ज्यादा देखने को मिलती है।

इस संबंध में भी अपने बच्चे को अवगत अवश्य करवाएं। हां, आप अपने बच्चे की उम्र का ख्याल रखें। उससे वही बात शेयर करें, जो कि वह समझ सके।

रुचिकर चीजें देखने की सलाह दें

बच्चों को वही चीज इंटरनेट या टीवी पर देखने की सलाह दें, जिसमें उनकी रूचि हो। जैसे यदि आपके बच्चे को पेंटिंग पसंद है, तो ऐसी तमाम वेबसाइट्स हैं, जो कि ऑनलाइन इसकी क्लासेस देती हैं। ये चीजें बच्चों के लिए ज्ञानवर्ध हैं और उन्हें बेहतर करने के प्रोत्साहित करेंगी। इससे स्क्रीन टाइम का बच्चे अच्छा इस्तेमाल करना सीख जाएंगे।

इसी तरह बच्चों के लिए भी कई प्लैटफाॅर्म हैं, जो रुचिकर कहानियां सुनाते हैं। ये साइट भी बच्चों के लिए प्रभावशाली हो सकती हैं।

Related posts
Parenting

बच्चों के लिए समय कैसे निकालें | How to make time for Children

1 Mins read
अक्सर बतौर पैरेंट्स (parents) आप यही सोचते हैं कि बच्चे को पूरा समय (how to give time to your children) दें। बच्चों…
Parenting

अकेले कैसे करें बच्चे की परवरिश | Tips for raising a child alone

1 Mins read
इस बात को हम स्वीकार करें या न करें, इन दिनों ऐसे लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जो सिंगल…
Parenting

ओवर प्रोटेक्टिव पैरेंटिंग स्टाइल के नेगेटिव इफ़ेक्ट | Negative effects of Overprotective Parenting Style

1 Mins read
ओवर प्रोटेक्टिव पैरेंट्स (Overprotective parents) अपने बच्चों को बुरे अनुभव (bad experiences), दुख (unhappiness), चोट (hurt and pain), रिजेक्शन (rejection) जैसी भावनाओं…