Corona

कोरोनावायरस लाॅकडाउनः होने लगा है कि रिश्तों का टेस्ट (How to Help Your Relationship Survive a Lockdown)

1 Mins read

ऐसा लग रहा है जैसे हर रिश्ते की परीक्षा हो रही है। पति-पत्नी के बीच टेस्ट, पैरेंट्स और बच्चों के बीच टेस्ट। अंतिम रूप से बात यही समझ आती है कि यदि आपके पास धैर्य है तो आप मुश्किल की इस घड़ी में विजेता हो सकते हैं। अगर धैर्य नहीं रखा तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

खासकर पति-पत्नी की बात करें तो स्थिति और भी खराब है। पति-पत्नी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि इस तरह कब तक उन्हें कैद रहना है? कब वे सामान्य जिंदगी जी पाएंगे? कब वे नाॅर्मल लाइफस्टाइल में लौटेंगे।

आपको बता दें कि फिलहाल स्थिति सामान्य नहीं है। कई शहरों में लाॅकडाउन का सिलसिला बढ़ चुका है। ऐसे में आपको अपने रिश्ते पर काम करने की जरूरत है। सवाल है कैसे? तो चलिए यहां दी गई कुछ बातों पर गौर करें और अपने रिश्ते का आंकलन करें।

पार्टनर की बातों से

जब आप दोनों आपस में कुछ बातचीत शुरू करते हैं, तो उसका अंत झगड़े से होता है? अकसर बातचीत का सिलसिला कौन खत्म करता है? कहीं ऐसा तो नहीं है कि आप हर बातचीत के अंत में कोई  नकारात्मक बात कह जाते हैं तो आपके पार्टनर का दिल दुखाती है।

इस बात पर गौर करें कि आप पार्टनर की बातों के क्या मायने निकालते हैं। साथ ही यह भी जानने की कोशिश करें कि क्या वाकई पार्टनर के कहने का वही मतलब था, जो कि आपने समझा है।

पार्टनर की भावनाओं से

कहते हैं प्यार में शब्दों की जरूरत नहीं होती। अकसर एक पार्टनर दूसरे पार्टनर की बातें बिन कहे समझ जाता है। लेकिन इन दिनों चूंकि माहौल बदल चुका है। ऐसे में रोमांटिक बने रहना थोड़ा मुश्किल हो गया है।

इसके बावजूद जरा खुद को आजमाने की कोशिश करें कि क्या आप अब भी अपने पार्टनर की भावनाओं को बिन कहे समझ रहे हैं या फिर आपको शब्दों की जरूरत पड़ती है। गौर करें कि आपके पार्टनर आपसे जो भावनात्मक सपोर्ट चाहते हैं, क्या वह आप दे पा रहे हैं।

पार्टनर के वायदों से

वायदे-इरादे ये सब मानों किताबी शब्द हो गए हैं। अब भला लाॅकडाउन में कौन से दंपति इन बातों को अपने जीवन में अमल में लाते होंगे। लेकिन यकीन मानिए ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर आप दोनों के बीच प्यार है तो जाहिर है आप दोनों एक-दूसरे के लिए इस मुश्किल घड़ी में कुछ भी करने से पीछे नहीं हटेंगे।

जरा आप भी गौर करें कि क्या इन दिनों आपके पार्टनर ने आपके साथ कोई कमिटमेंट की है, जिसे वह पूरा करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर समझें कि क्या आपके पार्टनर ने कहा है कि ऑफिस के काम के दौरान वह आपको डिस्टर्ब नहीं करेंगे और वह इस वायदे पर कायम हैं? क्या ऐसा ही कोई वायदा आपने उनसे किया है? जैसे घर का काम करने में उनकी मदद का वायदा?

जरा सोचिए और निष्कर्ष निकालिए कि क्या वाकई आप अपने वायदों पर टिके हैं या फिर वायदा करके भूल गए हैं।

पार्टनर की प्लानिंग से

इन दिनों काम का प्रेशर सब पर बहुत ज्यादा है। इसलिए हर दंपति यही कोशिश करता है कि सुबह-सुबह अपने दिन की प्लानिंग करें ताकि हर काम सलीके से और सहजता से हो सके।

आप जरा गौर करें कि क्या आपके पार्टनर ने अपनी प्लानिंग में आपके लिए स्पेशल समय निकाला है? उनकी प्लानिंग में आपके लिए क्या स्पेशल है। आपको यह जानते देर नहीं लगेगी कि आपके पार्टनर आपको प्राथमिकता देते हैं या नहीं?

इसी तरह आप खुद की भी जांच करें कि क्या इस लाॅकडाउन के सिलसिले में आप अपने पार्टनर के लिए क्या और कितना कर रहे हैं।

लाॅकडाउन के इस दौर में यह तय है कि कोई रिश्ते सामान्य नहीं है। वक्त भी सामान्य नहीं है। इसके बावजूद यदि आप चाहते हैं कि पार्टनर्स के बीच प्यार बना रहे तो इसके लिए आपको खुद अपने रिश्ते पर मेहनत करनी होगी। छोटी-छोटी चीजों पर गौर करना होगा।

कभी-कभी पार्टनर के लिए स्पेशल वक्त निकालना होगा। इस लाॅकडाउन के बावजूद उनके लिए कुछ सरप्राइज करना होगा। सरप्राइज कोई तोहफा हो, यह जरूरी नहीं है। पार्टनर के कामकाज में मदद करके भी आप उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं। ये छोटी-छोटी चीजें आपके रिश्ते को बेहतर बनाए रख सकती हैं। 

Related posts
Corona

What Does Corona (COVID-19) Eradication Mean?

2 Mins read
On Monday, Prime Minister of New Zealand – Ms. Jacinda Ardern had announced on the Journal of “The Lancet” with a news…
Corona

Low Fever, Running Nose. Is Corona Symptoms?

2 Mins read
The spread of Corona cases is rising, and that is not a surprise for all of us. But don’t you think this…
Corona

Is Coronavirus being Killing the Fun of Sex?

2 Mins read
Are you missing sex? Some people are missing sex in a public place. Though it is illegal. Don’t get shocked to hear…